साल 2026 का पहला सुपरमून 3 जनवरी को हुआ, जिसका नज़ारा देखते ही बनता है।
3 जनवरी को पूर्णिमा थी और इसी दौरान रात में सबसे बड़ा और चमकीला चाँद नजर आया।
बता दें कि जनवरी की पूर्णिमा को दिखने वाले चाँद को वुल्फ मून भी कहा जाता है।
भारत के कई शहरों में शनिवार रात इस सुंदर और चमकीले चांद का दीदार हुआ। यह चाँद आम पूर्णिमा के चंद्रमा से 30 प्रतिशत चमकदार और 14 प्रतिशत बड़ा होता है।
लोगों ने सोशल मीडिया पर चमकते चाँद की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। बता दें कि कई लोग इस नज़ारे को दूरबीन से देखते नजर आए, जबकि कई खगोलप्रेमी बिना किसी विशेष उपकरण के इसे देख रहे थे।