50 की उम्र के बाद बढ़ जाती हैं ये बीमारियां, जानें कैसे रखें खुद को फिट और हेल्दी

अगर डाइट और बेहतर लाइफस्टाइल न रखें तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है।

और 50 की उम्र के बाद इसका असर साफ नजर आने लगता है।

आज हम ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं जो अचानक 50 की उम्र के बाद बढ़ जाती हैं।

दिल की सेहत का रखें ध्यान

उम्र बढ़ने पर नसें सख्त हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज़ का खतरा बढ़ता है। इसीलिए फास्ट फूड की जगह हरी सब्जियों का सेवन करें।

योग और मेडिटेशन करें

रोजाना योग, थोड़ी देर ध्यान या वॉक करने से आपकी सेहत फिट रह सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की बताई दवाइयां समय पर लें।

डायबिटीज़ को रखें कंट्रोल में

इस उम्र में मेटाबॉलिज्म कम होने से डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है। मिठाइयों और पैक्ड फूड से दूरी बनाएं।

मानसिक सेहत को रखें मजबूत

उम्र बढ़ने पर याददाश्त कमजोर होना आम है। दिमाग को एक्टिव रखने के लिए पज़ल्स सॉल्व करें, किताबें पढ़ें और कुछ नया सीखें।

अच्छी नींद

नींद पूरी लेना और ओमेगा-3 युक्त आहार जैसे मछली, नट्स व सीड्स का सेवन दिमाग को स्वस्थ रखता है।

  हड्डियों का रखें ध्यान

60 की उम्र के बाद घुटनों में दर्द और आर्थराइटिस की दिक्कतें बढ़ती हैं। रोजाना टहलना, योग या हल्का व्यायाम करें।

आंखों और कानों का रखें ख्याल

उम्र के साथ सुनने और देखने की क्षमता घटती है। इसीलिए नियमित आंख और कान की जांच कराएं।