इन 6 खाने की चीजों को भूलकर भी फ्रिज में न रखें, बिगड़ जाएगा टेस्ट

हर चीज को फ्रिज में रखना सही नहीं होता। कुछ फूड्स ठंड में अपना स्वाद और टेक्सचर खो देते हैं।

फ्रिज में रखने से शहद जम जाता है और गाढ़ा हो जाता है। इसे ठंडी और सूखी जगह पर बंद जार में रखें।

फ्रिज में रखने से ब्रेड जल्दी सूख जाती है और बासी हो जाती है। इसे रूम टेम्परेचर पर ब्रेड बॉक्स या सूती थैली में रखें।

फ्रिज की नमी प्याज को गीला और सॉफ्ट बना देती है। प्याज को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें.

ठंडे तापमान में आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इससे स्वाद हल्का मीठा हो जाता है।

फ्रिज में लहसुन जल्दी अंकुरित हो जाता है और उसका स्वाद कम हो जाता है। इसे सूखी, हवादार जगह पर टोकरी या पेपर बैग में रखें।

फ्रिज में टमाटर का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं। वे सॉफ्ट या दानेदार हो जाते हैं।

फ्रिज का ठंडा तापमान कुछ फूड्स की नेचुरल नमी और फ्लेवर को खत्म कर देता है। उनका स्वाद बदल जाता है और जल्दी खराब हो सकते हैं।