जबरन सर्विस चार्ज लेना अब हुआ गैरकानूनी 

क्या आप अभी भी रेस्तरां में जबरन सर्विस चार्ज दे रहे हैं? तो आपको बता दें कि अब यह पूरी तरह से गैरकानूनी हो गया है। 

केंद्र सरकार ने इसे उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत अवैध घोषित कर दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, बिल में डिफॉल्ट रूप से सर्विस चार्ज जोड़ना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। 

बड़े आउटलेट्स जैसे Barbeque Nation को भी इसे तुरंत रोकने का आदेश दिया गया है।  CCPA की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, कोई भी होटल या रेस्तरां अब अपने आप से बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता ..

गर आप सर्विस चार्ज देने से मना करते हैं, तो रेस्तरां आपको सेवा देने से मना नहीं कर सकता। 

मार्च 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इन नियमों पर मुहर लगाई थी। अब यह पूरी तरह से आपकी इच्छा पर निर्भर है और वैकल्पिक है। 

एक और महत्वपूर्ण बात, अगर सर्विस चार्ज अवैध रूप से जोड़ा गया है, तो उस पर GST भी नहीं लगाया जा सकता।

 तो अगली बार जब आप बिल देखें, तो उसे ध्यान से चेक करें और सुनिश्चित करें कि कोई अवैध सर्विस चार्ज न हो।