धनतेरस से भाई दूज तक,
कब कितने दीए जलाएं?
धनतेरस के साथ ही दिवाली के 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाती है, जो भाई दूज तक चलता है।
इन 5 दिनों भारत दीयों से जगमगाता है।
माना जाता है कि इन त्योहारों पर दीए जलाना बहुत शुभ होता है।
कहा जाता है कि ये दीए घर में खुशहाली, सौभाग्य और सुख-समृद्धि लेकर आते हैं।
क्या आप जानते हैं कि इन पांच दिनों में कितने दीए जलाने चाहिए?
धनतेरस पर मुख्य द्वार, रसोई और पूजा घर में 13 दीए जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर घर से नेगेटिविटी दूर करने के लिए 14 दीए जलाएं।
बड़ी दिवाली पर पूरे घर में कम से कम 21 दीए जरूर जलाएं।
गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन, पूजा घर और रसोई में 7 दीए जलाएं।
भाई दूज पर घर से नेगेटिविटी दूर रखने के लिए 5 दीए जलाना बहुत शुभ माना जाता है।