भीषण गर्मी में कूलर की बदबू से छुटकारा पाने के अचूक उपाय
कूलर में कई दिनों तक एक ही पानी भरा न रहने दें, इसे हर 1-2 दिन में बदलते रहें।
पानी बदलते समय कूलर के टैंक में जमी गंदगी और काई को अच्छी तरह साफ करें।
अगर कूलर की घास पुरानी या गंदी हो गई है, तो उन्हें तुरंत बदल दें।
बदबू दूर करने के लिए कूलर के पैड्स को कुछ देर तेज धूप में रखना भी फायदेमंद होता है।
कूलर के पानी में 1-2 चम्मच सफेद सिरका डालें, यह बैक्टीरिया और बदबू को खत्म करता है।
कूलर के कोनों में जमे फंगस और बैक्टीरिया ही मछली जैसी गंदी बदबू का असली कारण होते हैं।