सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी!
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
MCX पर सोना आज 1500 रुपये सस्ता हुआ और 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
चांदी हुई 4500 रुपये सस्ती
दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में आज 4500 रुपये की गिरावट आई और यह 1,42,910 रुपये प्रति किलो हो गई।
10 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना
17 अक्टूबर को सोना 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन अब यह करीब 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है।
चांदी 27 हजार रुपये टूटी
17 अक्टूबर को चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो थी, अब गिरकर 1.42 लाख रुपये पर आ गई है।
दिल्ली में सोना हुआ सस्ता
दिल्ली में 10 ग्राम सोना 1100 रुपये सस्ता होकर 1,25,770 रुपये में बिक रहा है, जबकि चांदी 1.55 लाख रुपये पर है।
अहमदाबाद और लखनऊ में भी गिरावट
अहमदाबाद व लखनऊ में सोने की कीमत करीब 1100 रुपये घटी है, दोनों जगह चांदी का भाव 1.55 लाख रुपये प्रति किलो है।
पटना में भी सोने की कीमत घटी
पटना में सोना 1140 रुपये सस्ता होकर 1,25,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, चांदी का रेट 1.55 लाख रुपये है।