Google ने लॉन्च किया Disco AI ब्राउज़र,छात्रों और ट्रैवलर्स के लिए होगा मददगार 

Google ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ब्राउज़र Disco, जो Gemini 3 टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह ब्राउज़र पारंपरिक तरीके से इंटरनेट ब्राउज़िंग के अनुभव को पूरी तरह बदलता है।

Google ने पेश किया नया AI ब्राउज़र Disco

Disco ब्राउज़र आपकी क्वेरी या प्रॉम्प्ट को इनपुट के रूप में लेता है और उसी के आधार पर अपने आप एक कस्टम ऐप तैयार करता है।

Disco प्रॉम्प्ट से बनाता है कस्टम ऐप्स

Disco में GenTabs फीचर छात्रों और ट्रैवलर्स के लिए बेहद मददगार है, क्योंकि यह जानकारी को विज़ुअल रूप में दिखाकर सीखने और प्लान बनाने में आसानी करता है।

GenTabs छात्रों और ट्रैवलर्स के लिए उपयोगी

Google Disco आपके ब्राउज़र और चैट हिस्ट्री का उपयोग करके Gemini 3 की मदद से तुरंत पर्सनलाइज्ड अनुभव और सुझाव तैयार करता है।

ब्राउज़र और चैट हिस्ट्री से पर्सनलाइज  

Google का कहना है कि Disco से निकले आइडिया भविष्य में उनके अन्य प्रोडक्ट्स में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए उपलब्धता अभी तय नहीं है।

भविष्य में Google के अन्य प्रोडक्ट्स में शामिल

फ़िलहाल, Google Disco सिर्फ macOS पर उपलब्ध है और इसे आज़माने के लिए Google Labs के वेटलिस्ट में शामिल होना जरूरी है।

macOS पर Google Labs वेटलिस्ट से उपलब्ध