आजकल लोग आम चाय के बजाय ग्रीन टी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इसके फायदों से अनजान हैं तो आज हम आपको इसके कुछ फायदे बताने वाले हैं।
दिल्ली की गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को घर से बाहर निकालकर कुछ नया और मजेदार दिखाना हर पैरेंट के लिए एक चुनौती होता है।
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर रहती है।
इसमें मौजूद कैफीन और L-theanine फोकस को बढ़ाते हैं, जिससे एकाग्रता और मानसिक सतर्कता में सुधार होता है।
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन कंपाउंड्स न्यूरॉन्स की रक्षा करते हैं, जो उम्र बढ़ने पर होने वाली अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं।