माघ मास की गुप्त नवरात्रि के 6 अचूक उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

2026 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है. माना जाता है इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है.

आज हम आपको उन खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस गुप्त नवरात्रि में जरूर करना चाहिए।

इस दौरान माँ दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा है, तो इस नवरात्रि में हर दिन माँ दुर्गा को 7 साबुत लौंग अर्पित करें।

धन की कमी को दूर करने के लिए लाल कपड़े में थोड़े से चावल (अक्षत) और कुछ कौड़ियां बांधकर इसे अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। 

यदि विवाह में रुकावट आ रही है, तो इस गुप्त नवरात्रि में माँ पार्वती को 7, 9 या 11 हल्दी की गांठें अर्पित करें।

हनुमान जी की पूजा से जीवन में धन और नए अवसर आते हैं। इसके लिए पीपल के पत्ते पर 'राम' लिखकर उसमें मीठा (गुड़ या बताशा) रखें ।

गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में साधना, पूजा और तप करके आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने का रास्ता खोल सकते हैं।