इस साल गुरु नानक जयंती 2025 कब मनाई जाएगी?

गुरुपर्व या प्रकाश उत्सव सिख धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी को समर्पित होता है।

इस साल 2025 में गुरु नानक जयंती 5 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आता है।

इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सिख समुदाय और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ गुरु जी को याद करते हैं।

गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारों को फूलों, मालाओं और लाइटों से सजाया जाता है और हर तरफ कीर्तन, अरदास और लंगर सेवा का आयोजन होता है।

गुरु नानक देव जी के तीन मुख्य उपदेश हैं: नाम जप (ईश्वर का स्मरण), कीरत करना (ईमानदारी से कर्म करना) और वंड चक्खो (साझा करना व दूसरों की मदद करना)।

गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि सच्ची शांति केवल ईश्वर के नाम का याद करने से मिलती है।

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से काम करो और मेहनत से अपनी रोजी कमाओ।' सच्चा धर्म कर्म से प्रकट होता है, सिर्फ पूजा से नहीं।

गुरु नानक देव जी का प्रसिद्ध उपदेश- एक ओंकार सतनाम, करता पुरख, निर्भउ, निरवैर।