हाथ धोते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

अगर आपको लगता है कि सिर्फ पानी से हाथ धो लेने या हल्का-सा साबुन लगाने से हाथ पूरी तरह साफ हो जाते हैं, तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है।

हाथों को सही तरीके से साफ न करने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं हाथ धोते समय लोग अक्सर कौन-सी गलतियां करते हैं और सही तरीका क्या है।

हाथ धोते समय कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह स्क्रब करना बेहद जरूरी है।

साबुन को तब तक हथेलियों पर रगड़ें जब तक अच्छा झाग न बन जाए।

बैक्टीरिया और तेल हटाने के लिए साबुन या हैंडवॉश की सही मात्रा का इस्तेमाल करें।

गीले हाथों पर बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, इसलिए हाथ धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।

सिर्फ पानी से हाथ धोने पर कीटाणु पूरी तरह साफ नहीं होते, इसलिए साबुन या हैंडवॉश का इस्तेमाल करें।

नाखूनों के नीचे सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है, इसलिए उन्हें अच्छी तरह साफ करना न भूलें।

अक्सर लोग उंगलियों के बीच की जगह साफ नहीं करते, जबकि वहां वायरस और बैक्टीरिया छिपे हो सकते हैं।

साफ हाथों से गंदा नल बंद करने से दोबारा कीटाणु हाथों पर आ सकते हैं, इसलिए टिश्यू या कोहनी का इस्तेमाल करें।