Hardik Pandya ने Mahieka Sharma को बताया अपना Lucky Charm!

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ज़रबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत के साथ तीसरा विश्व कप अपने नाम किया।

अब इंडिया की जीत के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ टीम इंडिया की जीत की ख़ुशी में डांस करते नज़र आ रहे है।

इस दौरान दोनों को एक दूसरे के  गले में हाथ डाले और टीम के साथ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते भी देखा जा सकता है।

मैच के बाद हार्दिक पंड्या का एक स्टेटमेंट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को अपना लक्की चार्म भी बताया।

हार्दिक ने कहा "जब से माहिका मेरे जीवन में आई है उसके सपोर्ट के बिना मैं यहां पहुंच नहीं सकता था"।

"मेरे जितने में और मेरे आगे बढ़ने में माहिका मेरी टीम का सबसे इंपॉर्टेंट हिस्सा रही है. हम कितनी भी मेहनत करें लेकिन उनके समर्थन के कारण ही हम यहां है"।

इतना ही नहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हार्दिक ने माहिका को अपनी पत्नी तक कह दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।