हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर हुए रोमांटिक, कहा- मेरी प्रिंसेस
Photo: Instagram @hardikpandya93
माहिका शर्मा आज 19 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर हार्दिक ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है.
Photo: Instagram @hardikpandya93
हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों पूल में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं.
Photo: Instagram @hardikpandya93
क्रिकेटर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस.' यह पोस्ट देखते ही फैंस काफी खुश हो गए.
Photo: Instagram @hardikpandya93
पिछले कुछ समय से हार्दिक और माहिका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है.
Photo: Instagram @hardikpandya93
वहीं क्रिकेट की बात करें तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 16 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ 30 रन बनाए और 1 विकेट लिया.