होलिका दहन देश में सबसे पहले कहाँ होता है?

होली भारत का प्रमुख रंगों का त्योहार है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जहाँ बिना किसी मुहूर्त के होलिका दहन किया जाता है?

पूरे भारत में सबसे पहले होलिका दहन उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में किया जाता है।

वैसे तो होलिका दहन शुभ मुहूर्त में होता है, लेकिन महाकाल के आंगन में इसके लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती।

ज्योतिष शास्त्र में भद्राकाल को अशुभ माना जाता है, पर सृष्टि के राजा महाकाल के दरबार में यह नियम मान्य नहीं है।

जहाँ देशभर में रात को होलिका जलती है, वहीं महाकाल मंदिर में संध्या आरती के तुरंत बाद दहन कर दिया जाता है।

कहा जाता है कि होली पर महाकाल को गुलाल अर्पित करने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।