कितनी बार इस्तेमाल के बाद धोना चाहिए तौलिया?
तौलिया गीला होने पर उसमें डेड स्किन और नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं।
नहाने वाले तौलिये को कम से कम 3 से 4 बार इस्तेमाल करने के बाद जरूर धोना चाहिए।
हाथ पोंछने वाले छोटे तौलिये को ज्यादा बार धोना चाहिए क्योंकि इनका इस्तेमाल बार-बार होता है।
अगर घर में कोई बीमार है या तौलिया जिम में इस्तेमाल किया गया है, तो उसे एक ही बार में धो दें।
गंदा तौलिया इस्तेमाल करने से मुंहासे, त्वचा इन्फेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस्तेमाल के बाद तौलिये को हमेशा ऐसी जगह सुखाएं जहां हवा आती हो, नमी वाले बाथरूम में यह जल्दी खराब होता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक बाथ टॉवल को हर 2 से 3 साल में नया बदल लेना चाहिए।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक बाथ टॉवल को हर 2 से 3 साल में नया बदल लेना चाहिए।
ज्यादा पुराना होने पर तौलिये की पानी सोखने की शक्ति कम हो जाती है और वह खुरदरा हो जाता है।