कैसे करें सही आम की पहचान  

प्राकृतिक रूप से पके आमों का रंग असमान होता है, जबकि केमिकल से पके आम हर तरफ से एक जैसे चमकदार पीले दिखते हैं।

 यदि आम के छिलके पर कहीं-कहीं सफेद या काले पाउडर जैसे निशान दिखें, तो यह कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल का संकेत हो सकता है।

 प्राकृतिक आम से भीनी और मीठी खुशबू आती है, लेकिन केमिकल वाले आम से तीखी गंध आती है या फिर कोई खुशबू नहीं आती।

 एक बाल्टी पानी में आम डालें, जो आम नीचे बैठ जाए वह असली है और जो ऊपर तैरने लगे वह केमिकल से पका है।

 प्राकृतिक रूप से पके हुए आम भारी और रसीले होते हैं, जबकि जबरन पकाए गए आम वजन में हल्के रह जाते हैं।

केमिकल वाले आम बाहर से पीले लेकिन काटने पर अंदर से सफेद या सख्त निकल सकते हैं।

प्राकृतिक आम पूरी तरह मीठा और रसीला होता है, वहीं मिलावटी आम खाने में हल्का खट्टा या बेस्वाद लग सकता है।

 केमिकल से पके आम खाने पर कभी-कभी गले में हल्की जलन या अजीब सा स्वाद महसूस होता है।

मिलावटी आम छूने पर कहीं से बहुत ज्यादा नरम और कहीं से पत्थर की तरह सख्त महसूस होते हैं।