चश्मे के लेंस से खरोंच हटाने के आसान तरीके
चश्मे के लेंस पर जमी धूल और खरोंच न केवल नजर धुंधली करती हैं, बल्कि सिरदर्द का भी कारण बन सकती हैं।
अगर चश्मे पर हल्की खरोंचें हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए ये टिप्स अपनाएं:
टूथपेस्ट: जेल बेस्ड टूथपेस्ट लें, लेंस पर मटर के दाने जितना लगाकर 10 सेकंड हल्के हाथों से रगड़ें, फिर पानी से धोकर सूखा लें।
बेकिंग सोडा: एक चम्मच पानी और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे कपड़े की मदद से लेंस पर 30 सेकंड तक गोलाकार
कार वैक्स: लेंस की छोटी खरोंचें भरने के लिए थोड़ी मात्रा में कार वैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेंस साफ करने के लिए कभी भी शर्ट के कोने या खुरदरे तौलिए का इस्तेमाल न करें, इससे खरोंचें बढ़ सकती हैं।
चश्मे को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इसे रोजाना माइक्रोफाइबर कपड़ा और लेंस क्लीनर से साफ रखें।