पति का चल रहा अफेयर! दर्द में 'वड़ा पाव गर्ल'
सोशल मीडिया कंटेंट से सुर्खियों में रहने वाली वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं।
चंद्रिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने पति पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं।
एक वीडियो में चंद्रिका कहती दिख रही हैं कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है और वह फोन में पति की चैट और किसी लड़की के साथ फोटो भी दिखा रही हैं।
वीडियो में चंद्रिका रोते हुए चिल्लाती हैं, '2 महीने से मैं क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं, काम, बच्चा और घर संभाल रही हूं, और आप यह कर रहे हो?'
चंद्रिका ने अपने पति के फोन में चैट और किसी दूसरी लड़की के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी दिखाईं, हालांकि लड़की का चेहरा रिवील नहीं किया।
वीडियो के वायरल होते ही चंद्रिका के फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं, हालांकि कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड मान रहे हैं।
कुछ लोग चंद्रिका के वीडियो को स्क्रिप्टेड मान रहे हैं, जबकि अन्य उनका समर्थन कर रहे हैं।