कल्पना कीजिए, डॉक्टर दिल्ली में हैं और मरीज 12,000 किलोमीटर दूर अंटार्कटिका में! क्या इतनी दूर से अल्ट्रासाउंड जैसी चीज़ संभव है? भारत ने इसको संभव बना दिया है।
भारत ने दुनिया का पहला 'टेली-रोबोटिक अल्ट्रासाउंड' सफलतापूर्वक किया है। AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञों ने दिल्ली से अंटार्कटिका के 'मैत्री' रिसर्च स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति का रियल-टाइम अल्ट्रासाउंड किया।
यह ऐतिहासिक मिशन National Centre for Polar and Ocean Research, AIIMS दिल्ली और IIT दिल्ली ने मिलकर पूरा किया है।
इस तकनीक को खास तौर पर अंटार्कटिका जैसी कठिन परिस्थितियों और कम इंटरनेट बैंडविड्थ के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अंटार्कटिका में खतरनाक ठंड और आइसोलेशन के कारण इलाज पहुँचना कठिन था।
अब इस तकनीक से वहां फंसे वैज्ञानिकों को तुरंत मेडिकल सलाह और डायग्नोसिस मिल सकेगा, जिससे उनकी जान बचाई जा सकती है।