दिसंबर में इन 5 इंटरनेशनल जगहों के बिना अधूरी है आपकी ट्रिप!
अगर आप दिसंबर के महीने में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं और जगह समझ नहीं आ रही है, तो आज हम आपके लिए ऐसे 5 बेहतरीन जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं जहाँ कम बजट में आप मज़े कर सकते हैं।
अगर आप दिसंबर के महीने में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं और जगह समझ नहीं आ रही है, तो आज हम आपके लिए ऐसे 5 बेहतरीन जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं जहाँ कम बजट में आप मज़े कर सकते हैं।
मलेशिया में कुआलालंपुर के पेट्रोनास टावर्स, लंगकावी के समुद्र तट, और पेनांग के खाद्य बाजार जैसी घूमने की मनपसंद जगहें हैं। यहाँ आप बिना वीज़ा के 30 दिन तक घूम सकते हैं, बस आपको एक MDAC (इलेक्ट्रॉनिक आगमन कार्ड) भरना होगा।
मलेशिया
थाईलैंड में बैंकॉक के स्ट्रीट फूड, चियांग माई के पुराने शहर, और फुकेट के समुद्र तटों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। बस आपको TDAC (थाईलैंड डिजिटल आगमन कार्ड) भरना होगा।
थाईलैंड
मालदीव का नीला पानी और शानदार रिसॉर्ट्स आपका दिल जीत लेंगे। साथ ही स्नॉर्कलिंग, सी-प्लेन राइड, और ओवरवाटर विला में रहने का आनंद आप उठा सकते हैं।
मालदीव
बिना वीज़ा के 90 दिन तक आप मॉरिशस में घूमने का मज़ा उठा सकते हैं। यहाँ के चामरेल की सात रंगों की भूमि, ले मोर्ने पर्वत, और पोर्ट लुइस आपकी पसंदीदा जगहों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
मॉरिशस
फिलीपींस के पालावान के द्वीप, सेबू के कोरल रीफ्स, और मनीला का जीवंत पुराना शहर जैसी जगहें आपका ध्यान खींच सकती हैं। इस द्वीप देश में आप अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।