कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग?

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे 'कैप्स कैफे' पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया था।

इस कैफे पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर दो बार हमले की खबरें आई थीं।

अब हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये पूरी फायरिंग की घटना कपिल शर्मा ने खुद करवाई थी, और वो भी अपने कैफे की पब्लिसिटी के लिए।

 राखी ने कहा कि कपिल ने लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग को बदनाम किया और इसे 'सस्ती पब्लिसिटी' करार दिया।

राखी ने कहा, 'क्या हमारे बिश्नोई भाई के लोग इतने फ्री बैठने वाले हैं कि वे गोलियां चला रहे हैं?  अरे भाई, तुम पब्लिसिटी करो अपने कैफे को हिट करने के लिए कनाडा में, लेकिन तुम हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो?