क्या है #Vickat के बेटे के नाम का मतलब

बॉलीवुड जोड़ी #Vickat पावर कपल में एक मानी जाती है। हाल ही में उनके घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया।

कपल ने अब अपने बेटे का नाम ऑफिशियल अनाउंस कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'विहान कौशल' रखा है।

'विहान' संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब 'सुबह की पहली किरण' या 'नया सवेरा' होता है।

कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर विहान के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की और लिखा है- 'हमारी रोशनी की किरण'।

विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनके किरदार का नाम भी विहान शेरगिल था। इसी वजह से फैंस और आदित्य धर विहान के नाम को फिल्म के रोल से जोड़ रहे हैं।