Health News

ये 5 आदतें चुपके-चुपके कर रही हैं आपकी किडनी को खराब!

किडनी शरीर से टॉक्सिन्स निकालती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है।

लेकिन हमारी कुछ गलत आदतें इसे धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं।

आइए जानते हैं, वो कौन-सी 5 गलत आदतें हैं- 

ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। इससे किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और धीरे-धीरे डैमेज होती है.

सोडा और कोल्ड ड्रिंक में शुगर और फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी की फंक्शनिंग को कमजोर करते हैं।

कम पानी से टॉक्सिन्स शरीर में जमा हो जाते हैं। इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और पथरी का खतरा बढ़ जाता है।

हर दिन 8-10 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी शरीर के टॉक्सिन्स को आसानी से बाहर निकाल सकती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना किडनी के ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है और डैमेज कर सकता है।

कम नींद से शरीर और किडनी रिपेयर नहीं कर पाती। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़कर किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।