सर्दियों में रहें तंदुरुस्त रहने के लिए अपनी छत में उगाएं ये 7 हेल्दी सब्जियां
सर्दियों में ताज़ी और हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाती हैं और शरीर को ऊर्जा देती हैं।
आप छत या बालकनी में हरी सब्जियां उगा सकते हैं, इससे आपको रोज़ाना ताज़ी, केमिकल-फ्री सब्जियां मिलती रहेंगी।
आज हम ऐसी ही हेल्दी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपनी छत या बालकनी में उगा सकते हैं।
पालक
पालक आयरन और कैल्शियम से भरपूर होती है। यह खून की कमी दूर करने और शरीर को मज़बूती देने में मदद करती है।
मेथी
मेथी पाचन सुधारती है और डायबिटीज़ के लिए फायदेमंद है। इसे गमले या ट्रे में आसानी से उगाया जा सकता है।
सरसों का साग
सरसों का साग विटामिन A, C और K का अच्छा स्रोत है। यह हड्डियों को मज़बूती देता है और शरीर को गर्म रखता है।
टमाटर और धनिया
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है, जो त्वचा और दिल के लिए फायदेमंद है। धनिया स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को ठंडक भी देता है।
मूली और गाजर
मूली और गाजर में फाइबर और विटामिन होते हैं। ये पाचन सुधारते हैं और इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं।
ब्रोकली और पत्तागोभी
ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। शरीर को रोगों से बचाने में मदद करती हैं।
ऑर्गेनिक तरीके अपनाएं
2-3 दिन में एक बार पानी दें। महीने में एक बार जैविक खाद डालें। कीड़े लगें तो नीम का तेल या नीम-पानी का छिड़काव करें।