केदारनाथ यात्रा पर जाने से पहले जान लें नया नियम

अगर आप बाबा केदार के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि अब मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगने वाली है।

  मंदिर समिति ने यह फैसला श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर के अंदर रील और वीडियो बनाने के बढ़ते चलन को देखते हुए लिया है।

 प्रशासन का मानना है कि फोटो और वीडियो खींचने से मंदिर की परंपरा और आध्यात्मिक गरिमा प्रभावित हो रही थी।

  रील बनाने के चक्कर में दर्शन की लाइन रुक जाती थी, जिससे मीलों दूर से आए अन्य भक्तों को भारी असुविधा और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता था।

 भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन को मंदिर के मुख्य हिस्से से दूर रखने का निर्णय लिया गया है।

 प्रशासन मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षित लॉकर्स बनाने पर विचार कर रहा है, जहाँ श्रद्धालु दर्शन से पहले अपना फोन जमा कर सकेंगे।