रात को वाई-फाई ऑन छोड़कर सोना पड़ सकता है भारी

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और टैबलेट का इस्तेमाल बिना वाई-फ़ाई के अधूरा सा लगता है।

रील्स देखना और सीरीज देखना आदत बन चुकी है, लेकिन इंटरनेट पर हर छोटी-छोटी चीज के लिए निर्भर रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

खासकर रात को सोने से पहले वाई-फ़ाई ऑन रखना कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है।

वाई-फाई से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगें दिमाग पर असर डालती हैं; इसे बंद करने से गहरी और सुकून भरी नींद आती है।

रात भर रेडिएशन के संपर्क में रहने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है, वाई-फाई बंद करने से शरीर को इससे राहत मिलती है।

 वाई-फाई बंद होने पर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल अपने आप कम हो जाता है, जिससे आंखों की जलन और थकान कम होती है।

लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के बीच रहने से सुबह उठकर सिर भारी महसूस हो सकता है, जो बंद करने से ठीक रहता है।

इंटरनेट से दूरी बनाने पर दिमाग रिलैक्स महसूस करता है और तनाव का स्तर कम होता है।

 वाई-फाई बंद करने से आपके मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ती है और उन्हें बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता।

रात भर राउटर बंद रखने से बिजली की खपत कम होती है, जो पर्यावरण और जेब दोनों के लिए अच्छा है।