कौन है माघ मेले की मोनालिसा, जिसकी खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल?
महाकुंभ की मोनालिसा के बाद अब 'माघ मेले की बासमती' लगातार चर्चा में बनी हुई है।
लोग बासमती को 'माघ मेले की मोनालिसा' के नाम से पुकार रहे हैं और उनकी मासूम मुस्कान, कजरारी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बासमती इस मेले में नीम की दातुन और रुद्राक्ष की माला बेचने आई है, लेकिन उसकी खूबसूरती ने सबको उनका दीवाना बना दिया है।
वायरल होने के बाद बासमती ने कुछ नकारात्मक पहलू का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लोग सिर्फ तस्वीरें खिचवाने मेरे पास आ रहे हैं और उनकी कमाई नहीं हो रही है।
काफी हद तक बासमती की कहानी, 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा से मिलती-जुलती है।
मोनालिसा भी तब एक साधारण विक्रेता थी, लेकिन उसकी सुंदरता और सादगी ने उसे रातों-रात सोशल मीडिया की स्टार बना दिया था।