माही विज ने खरीदी मिनी कूपर, बेटी की ख्वाहिश पूरी की

जय भानुशाली से तलाक के बाद से एक्ट्रेस माही विज सुर्खियों में बनी हुई हैं।

तलाक के बाद लोग माही विज को ट्रोल कर रहे थे, लेकिन उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी थी।

अब माही विज ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नई मिनी कूपर कार खरीदी है।

इतना ही नहीं, जय भानुशाली ने माही को नई गाड़ी खरीदने पर बधाई दी और बच्चों को लॉन्ग ड्राइव पर भी ले गए।

नई कार लेने के बाद माही नई कार का लुत्फ उठाते हुए नजर आईं। बता दें कि कार की कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

माही विज ने बताया कि उनकी बेटी तारा ने चार साल की उम्र में मिनी कूपर गाड़ी की ख्वाहिश की थी, लेकिन तब वह इसे नहीं खरीद सकती थीं।