मेट गाला 2026 में करण जौहर ने पहना ड्रामेटिक कैप, लुक ने जीता सबका दिल
मेट गाला 2026 की शुरुआत हो गई है और हर बार की तरह इस बार भी कई भारतीय सेलेब्स इस खास इवेंट में शामिल हुए।
इस इवेंट में करण जौहर ने भी डेब्यू किया, जिनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस साल इवेंट की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रखी गई थी, जिस पर सभी ने अपने-अपने अनोखे अंदाज़ पेश किए।
करण जौहर 3D स्कल्पचरल एलिमेंट्स से सजे भारी कढ़ाई वाले आउटफिट में नजर आए।
करण जौहर ने रेड कार्पेट पर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था।
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा खुद भी इस इवेंट का हिस्सा बने और उन्होंने 3D स्कल्पचरल एलिमेंट्स वाला हैवी एम्ब्रॉयडरी सेट पहना।
करण का यह लुक प्रसिद्ध भारतीय पेंटर राजा रवि वर्मा की ऐतिहासिक पेंटिंग्स से प्रेरित था।
करण ने अपने लुक को एक ड्रामेटिक कैप के साथ पूरा किया, जिसमें गोल्ड पेंटिंग डिटेलिंग थी।
इस कैप पर राजा रवि वर्मा की मशहूर कृतियों जैसे ‘हंस दमयंती’ और ‘अर्जुन-सुभद्रा’ के भावों को उकेरा गया था।
करण जौहर ने अपने लुक को ‘फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ बताया और मनीष मल्होत्रा को अपनी कला के लिए एक ‘कैनवास’ की तरह धन्यवाद दिया।