मोमोज की लत ने नाबालिग को बनाया चोर
देवरिया में एक 14 साल के बच्चे को मोमोज खाने की ऐसी लत लगी कि उसने घर की तिजोरी ही साफ कर दी।
बच्चा घर से सोने के गहने चोरी करता और उन्हें मोमोज बेचने वाले दुकानदार को सौंप देता था।
आरोपी दुकानदार बच्चे की मासूमियत का फायदा उठाकर गहनों के बदले उसे महज कुछ प्लेट मोमोज खिलाता रहा।
जब बच्चे की बुआ अपने गहने लेने मायके पहुंची और अलमारी खाली मिली, तब चोरी का खुलासा हुआ।
घर से लाखों के गहने गायब देखकर परिवार सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पूछताछ में बच्चे ने कबूल किया कि मोमोज खाने की लत के कारण वह दुकानदार के झांसे में आ गया था।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।