चीन में लॉन्च हुआ लड़की जैसा दिखने वाला AI रोबोट Moya
चीन में एक नया रोबोट काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जिसका नाम मोया है।
इस रोबोट की खासियत यह है कि यह चलता-फिरता रोबोट न सिर्फ इंसान जैसा दिखता है, बल्कि उसका बर्ताव भी इंसानों की तरह है।
आंखों का मूवमेंट, सिर हिलाना और हल्की मुस्कान जैसी हरकतें इसे बाकी रोबोट्स से अलग बनाती हैं।
Moya को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सामने खड़े इंसान को यह मशीन जैसा न लगे।
इसके स्किन को हल्का गर्म रखा गया है, ताकि इसे टच करने पर इंसानी एहसास हो।
यहां तक कि इस रोबोट के अंदर कैमरा और सेंसर लगे हैं, जो सामने वाले के चेहरे और मूवमेंट को पकड़ते हैं। इसलिए इसे बायोमेट्रिक बेस्ड रोबोट भी कहा जा रहा है।
मूवमेंट कैप्चर करने के बाद AI सिस्टम उस जानकारी को प्रोसेस करता है और रोबोट की आंखों, चेहरे और शरीर की हलचल तय करता है।