नया इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
अगर आप एलपीजी की कमी और बढ़ते दामों की वजह से नया इंडक्शन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं:
इंडक्शन खरीदते समय उसकी पावर पर ध्यान दें; यह आमतौर पर 1200W से लेकर 2000W तक की क्षमता में आते हैं।
अगर आपको दाल, सब्जी और रोटी जैसी भारी कुकिंग करनी है, तो हमेशा 1800W या 2000W वाला इंडक्शन ही चुनें।
केवल चाय, कॉफी या मैगी जैसे हल्के कामों के लिए कम पावर वाला इंडक्शन भी पर्याप्त हो सकता है।
इंडक्शन पर साधारण एल्युमिनियम के बर्तन काम नहीं करते, हमेशा इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों का ही उपयोग करें।
पुराने या गलत बर्तन इस्तेमाल करने से इंडक्शन मशीन एक महीने के भीतर खराब हो सकती है।