मंगलगीरी से कसूती तक, देखें निर्मला सीतारमण का अब तक का 'बजट साड़ी' कलेक्शन
आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का नया बजट पेश करने जा रही हैं।
बजट भाषण के साथ-साथ हर साल निर्मला सीतारमण का पहनावा भारतीय संस्कृति और बुनकरों के हुनर की कहानी कहता है।
साल 2019 में उन्होंने गुलाबी रंग की 'मंगलगीरी सिल्क' साड़ी पहनकर पारंपरिक 'बही-खाता' की शुरुआत की थी।
साल 2020 के बजट में वे समृद्धि के प्रतीक पीले रंग की शानदार सिल्क साड़ी में नजर आई थीं।
साल 2021 के दौरान उन्होंने तेलंगाना की लाल और ऑफ-व्हाइट 'पोचमपल्ली' साड़ी से सबका ध्यान खींचा।
साल 2022 में वित्त मंत्री ने ओडिशा की प्रसिद्ध 'बोमकाई साड़ी' पहनकर वहां की क्षेत्रीय कला को बढ़ावा दिया।
साल 2023 में कर्नाटक की 'कसूती कढ़ाई' वाली लाल रेशमी साड़ी उनके शक्ति और संकल्प का प्रतीक बनी।
साल 2024 के बजट में उन्होंने पश्चिम बंगाल की 'कांथा कढ़ाई' वाली नीले रंग की तुसर सिल्क साड़ी चुनी थी।
साल 2025 में बिहार की 'मधुबनी पेंटिंग' वाली साड़ी पहनकर उन्होंने मिथिला की कला को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।