नोएडा फ्लावर फेस्टिवल की 19 फरवरी से होगी शुरुआत

नोएडा में जल्द ही  38वां फ्लावर फेस्टिवल शुरू होने वाला है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं।

यह फेस्टिवल 19 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। और इसका आयोजन सेक्टर 33A शिवालिक पार्क में किया जाएगा।

फेस्टिवल की थीम इस बार केदारनाथ धाम पर है, जिसमें 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर फूलों से बनाया जाएगा। इस बार 1200 से ज्यादा फूलों की किस्में शोकेस की जाएंगी।

यह शो एकदम अलग होता है, जिसमें बागवानी, शौकिया बागवान और संस्थानों के लोग अपनी कला दिखाते हैं।  

फेस्टिवल में थीम गार्डन, फूलों से सजी टनल और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। बच्चों और बड़ों के लिए कई एक्टिविटी भी आयोजित की जाएंगी।

एंट्री फ्री है और शो सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलता है। यहां आपको फूड ऑप्शंस भी मिलेंगे।

 यहां हर्बल और मेडिकल प्लांट्स का भी जोन होगा।