नवंबर के महीने में फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान है, तो ये जगहें आपका मन मोह सकती हैं।
सबसे पहले नंबर पर है शिमला, जहाँ की हसीन वादियाँ आपको टेंशन से दूर सुकून का अनुभव देंगी।
दूसरे नंबर पर है झीलों की नगरी उदयपुर, जहाँ नवंबर की सर्द हवाएँ कपल्स के लिए रोमांटिक साबित हो सकती हैं। यहाँ की हल्की ठंड, सिटी पैलेस और हवेलियाँ इस जगह को और भी खास बनाती हैं।
नवंबर के महीने में हिल स्टेशन का मज़ा लेने के लिए नैनीताल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहाँ की झीलें, नौकायन और ट्रेकिंग आपकी ट्रिप को और खास बना देंगी।
कर्नाटक का कूर्ग नवंबर के महीने में धुंध और हरियाली से भर जाता है। यहाँ फैमिली या दोस्तों के साथ की गई ट्रिप बेहद खास साबित हो सकती है।
हसीन वादियों का मज़ा लेने के लिए मेघालय का शिलांग एक परफेक्टडेस्टिनेशन साबित हो सकता है।