जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर रहे हैं? शरीर देता है ये संकेत
फिट रहने और जल्दी रिजल्ट पाने की चाह में कई लोग जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने लगते हैं।
ओवरवर्कआउट करने से शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है।
अपनी बॉडी की क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए।
लगातार थकान और मसल्स में दर्द बने रहना ओवरवर्कआउट का संकेत हो सकता है।
अगर आराम करने के बाद भी शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस हो रही है, तो सतर्क हो जाएं।
जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से नींद की समस्या और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
बार-बार चोट लगना या चोट का जल्दी ठीक न होना भी शरीर पर ज्यादा दबाव का संकेत है।
स्टैमिना कम होना और वर्कआउट परफॉर्मेंस में गिरावट भी ओवरट्रेनिंग की निशानी मानी जाती है।