होली पर पानी में गिर गया है फोन? तुरंत करें ये 5 काम

होली के जश्न में अगर आपका फोन पानी में गिर गया है, तो भारी नुकसान से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

तुरंत स्विच ऑफ करें: फोन पानी में गिरते ही इसे बंद कर दें ताकि शॉर्ट सर्किट न हो।

कवर और एक्सेसरीज हटाएं: फोन का कवर, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड तुरंत निकाल लें।

हिलाने से बचें: फोन को जोर-जोर से न हिलाएं, वरना पानी अंदरूनी हिस्सों में और गहराई तक जा सकता है।

सूखे और मुलायम कपड़े से पोंछें: फोन की सतह पर जमा पानी अच्छी तरह साफ करें।

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें: गर्म हवा फोन के नाजुक इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है।

तेज धूप से बचाव: फोन को तेज धूप में सुखाने से बैटरी और स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।

पूरी तरह सूखने से पहले ऑन न करें: फोन को दोबारा चालू करने की कोशिश न करें।