संत प्रेमानंद जी के दर्शन अब होंगे आसान
अगर आप संत प्रेमानंद जी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।
पहले वृंदावन में संत प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को टोकन लेने के लिए लगभग चार दिन तक इंतजार करना पड़ता था।
लेकिन अब आश्रम प्रशासन ने दर्शन के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।
नई व्यवस्था के अनुसार अब श्रद्धालुओं को तीसरे दिन दर्शन मिल सकेंगे।
आगे चलकर इसे और आसान बनाने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालुओं को दूसरे दिन ही एकांतिक वार्ता का टोकन मिल सके।
आश्रम प्रशासन इस व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने की योजना बना रहा है, ताकि दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी न हो।