प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदला समय, जानें पूरा अपडेट
प्रेमानंद महाराज आम जन से लेकर बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी तक के लोकप्रिय संत माने जाते हैं।
कई भक्त उनकी रात की पदयात्रा देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार करते थे। अब प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का समय बदल गया है
अब उनकी पदयात्रा रात 2 बजे नहीं, बल्कि शाम 5 बजे शुरू होगी।
यह पदयात्रा वृंदावन के श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से निकलकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है।
पदयात्रा की कुल दूरी लगभग दो किलोमीटर है और भक्त इसकी झलक पाने के लिए कतार में खड़े रहते हैं।
संत प्रेमानंद का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में एक ब्राह्मण परिवार में अनिरुद्ध कुमार पांडे के रूप में हुआ।
बचपन से ही उनके घर में भक्तिभाव का माहौल था, जिसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला।