प्रपोज डे पर चाहिए 'हां'?
तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स
अगर आप भी इस प्रपोज डे को किसी खास से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं,, तो इन 8 आसान तरीकों से अपने प्रपोजल को खास बना सकते हैं:
अपने पार्टनर को सुबह-सुबह उनकी पसंद की कॉफी या ब्रेकफास्ट के साथ एक प्यारा सा 'गुड मॉर्निंग' नोट देकर सरप्राइज दें।
किसी महंगे रेस्टोरेंट की बजाय साथ में पार्क में टहलें या किसी शांत कैफे में जाकर दिल खोलकर बातें करें।
उनके लिए खुद कुछ खास पकाएं या उनकी फेवरेट डिश मंगाकर उस पर एक छोटा सा 'I Love You' का नोट लिख दें।
अपनी पुरानी तस्वीरों का एक छोटा सा वीडियो या कोलाज बनाकर उन्हें दिखाएं, यह उन्हें बहुत इमोशनल और खुश कर देगा।
डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा हुआ Love Letter आज भी सबसे ज्यादा रोमांटिक है।
एक लाल गुलाब या उनके पसंदीदा फूलों का गुलदस्ता देकर अपने प्यार का इजहार करें, यह तरीका हमेशा काम आता है।
अगर आप कंफर्टेबल हैं, तो सोशल मीडिया पर उनके साथ एक अच्छी फोटो पोस्ट करके सबके सामने अपने प्यार को जाहिर करें।
उन्हें उस जगह ले जाएं जहाँ आप पहली बार मिले थे, पुरानी यादें ताज़ा करना प्रपोज करने का सबसे अच्छा बहाना है।