कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) के हैरान करने वाले फायदे

कद्दू के बीज छोटे दिखते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों का खजाना भरा है। रोजाना मुट्ठी भर (25-30 ग्राम) कद्दू के बीज खाने से सेहत को गजब के फायदे मिलते हैं। 

कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो दिल की नसों को मजबूत बनाते हैं। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

 ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

इन बीजों में मौजूद ट्रिप्टोफैन शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाता है। इससे नींद गहरी आती है और तनाव कम होता है। 

बेहतर नींद और तनाव में राहत

पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लक्षण कम करने में कद्दू के बीज बहुत असरदार हैं। यह सूजन कम करते हैं और प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

प्रोस्टेट की सेहत को मजबूत रखता

फाइबर और अच्छे फैट की वजह से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में कद्दू बीज लेना शुगर लेवल सही रखने में काफी मददगार होता है।

 डायबिटीज में उपयोगी

कद्दू के बीज में जिंक ज्यादा होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। नियमित सेवन से बाल झड़ना कम होता है, वृद्धि बेहतर होती है और घनत्व भी बढ़ता है।

बालों का झड़ना कम करता है

जिंक, सेलेनियम और विटामिन E का खास मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे सर्दी-जुकाम, फ्लू और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता काफी मजबूत हो जाती है।

इम्यूनिटी बढ़ाकर बीमारियां दूर रखता