अक्टूबर में कब है   रमा एकादशी?

कार्तिक माह शुरू हो चुका है। इस पवित्र महीने में दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व आते हैं।

इन्हीं में से एक है रमा एकादशी, जो विशेष फलदायी मानी जाती है।

रमा एकादशी, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन यानी एकादशी को मनाई जाती है।

मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रमा एकादशी व्रत 17 अक्टूबर 2025, शनिवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण 18 अक्टूबर को सुबह 6:24 से 8:41 के बीच किया जाएगा।

भगवान विष्णु के मंत्र:-  'ॐ नमो नारायणाय॥' 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥'

मां लक्ष्मी के मंत्र-  ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।