रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा व्हाट्सएप वॉइस नोट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

हाल ही में रणवीर को एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था, जो व्हाट्सएप पर उनकी मैनेजर को भेजा गया था।

धमकी देने वाले ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया है, और इस वॉइस नोट में एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

यह नेटवर्क लोकेशन बार-बार बदलता है, जिससे असली भेजने वाले तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, और जांच शुरुआती चरण में है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।