रश्मिका की मेहँदी में दिखें 'शिव-शक्ति' 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों से सुर्ख़ियों में हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हुए।

 रश्मिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी 'प्रधानम' और 'मेहंदी' सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी।

 रश्मिका ने मल्टी-कलर लहंगा पहना था और उनका मेकअप काफी सिंपल और एलिगेंट था।

विजय देवरकोंडा ने रेड एंब्रॉयडरी वाली जैकेट और ब्लू धोती पहनी थी, जो उनके 'इंडो-वेस्टर्न' लुक को खास बना रही थी।

 रश्मिका ने हाथों में भारी मेहंदी के बजाय 'मिनिमल' और बारीक डिजाइन चुना।

मेहंदी में 'ओम', 'स्वस्तिक', 'त्रिशूल', 'सूरज' और 'चांद' जैसे पवित्र चिह्न बनवाए गए थे।

 मेहंदी आर्टिस्ट सोना सुथर ने बताया कि रश्मिका अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ी डिजाइन चाहती थीं।