बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए वजह

मीठा खाने की क्रेविंग कभी-कभी सामान्य लगती है, लेकिन बार-बार होना शरीर के संकेत को दिखाता है। 

 यह आदत नहीं बल्कि शरीर में किसी असंतुलन या कमी का नतीजा हो सकती है।

अक्सर तनाव, थकान और नींद की कमी के कारण मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है।

जब शरीर को तुरंत ऊर्जा चाहिए होती है, तो वह मीठे की तरफ आकर्षित होता है।

आयुर्वेद में इसे वात और पित्त दोष के असंतुलन से जोड़ा गया है।

लगातार मीठा खाने से थोड़ी देर आराम मिलता है, लेकिन यह शरीर को कमजोर भी कर सकता है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खासकर मैग्नीशियम की कमी भी इसका कारण हो सकती है।

ऐसी स्थिति में बार-बार शुगर क्रेविंग बढ़ती जाती है और आदत बन सकती है।

इससे बचने के लिए संतुलित आहार और समय पर भोजन करना जरूरी है।

मीठे की जगह गुड़, फल, शहद और ड्राई फ्रूट्स जैसे हेल्दी विकल्प अपनाने चाहिए।