गणतंत्र दिवस पर महिलाओं के लिए परफेक्ट आउटफिट आइडियाज

गणतंत्र दिवस देशभक्ति का पर्व है, इसलिए इस दिन कई महिलाएं पारंपरिक आउटफिट पहनती हैं।

कई महिलाएं तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, वहीं कई मल्टीकलर कपड़े चुनती हैं।

आज हम ऐसे ही आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहन सकती हैं।

केसरिया और हरे रंग की साड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है, और इसमें अगर सफेद बॉर्डर हो, तो यह आपके लुक में चार चाँद लगा देगी।

साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी पहनें, मेकअप हल्का रखें।

सफेद कुर्ता-प्लाजो या सूट ऑफिस और कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रम के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

सफेद के अलावा केसरिया या हरे रंग का सूट भी गणतंत्र दिवस थीम के लिए अच्छा विकल्प है।

सफेद कुर्ता, केसरिया दुपट्टा और हरी पायजामी वाला सूट पारंपरिक और मॉडर्न लुक देता है। इसे झुमके और हल्की ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।

सिंपल लुक के लिए सफेद कुर्ती को ब्लू जींस या घेरा शरारा के साथ कैरी कर सकती हैं।  तिरंगे रंग का स्टॉल और कोल्हापुरी चप्पल पहनकर लुक को और आकर्षक बनाया जा सकता है।