कर्तव्य पथ पर महा-संगम, 2500 कलाकारों ने बांधा समां
गणतंत्र दिवस 2026 की थीम 'वंदे मातरम' पर आधारित थी, क्योंकि इस साल राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना को 150 साल पूरे हुए हैं।
इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' शीर्षक वाली एक विशेष झांकी प्रस्तुत की गई।
झांकी में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिन्होंने 'वंदे मातरम' की रचना की थी।
इस झांकी ने स्वतंत्रता संग्राम में 'वंदे मातरम' के नारे के महत्व और प्रभाव को दर्शाया।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' थीम को चुना और इसे गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित किया।
इस भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति में 2500 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
यह प्रस्तुति स्वतंत्रता संग्राम की भावना, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम को उजागर करती है।