ऋषि और डिंपल की अधूरी कहानी होगी पूरी, जल्द आएगा '
Mismatched 4'
मिसमैच्ड के तीनों सीजन को बहुत प्यार मिला था, और अब फैंस बेसब्री से चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे।
हालांकि अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और मेकर्स ने शो का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। यह सीजन शो का आखिरी सीजन होगा।
इसी बीच एक इवेंट में सभी सितारे एक साथ नजर आए, लेकिन सभी की नज़रें डिंपल और ऋषि पर टिकी थीं।
फैंस को सीजन 4 का टीज़र बेहद पसंद आया है। एक यूज़र ने कहा, 'अनाउंसमेंट वीडियो देखकर ही रोना आ गया।'
वहीं, एक यूज़र ने कहा,'ये मिसमैच्ड का फाइनल सीजन है, यह फैक्ट मुझे अंदर से तोड़ रहा है।'
मिसमैच्ड में रोहित और प्राजक्ता के अलावा शो में मुस्कान जाफरी, तारुक रैना, अहसास चन्ना, रणविजय सिंह और विद्या मालवड़े जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
सीजन की रिलीज़ डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है, हालांकि यह कन्फ़र्म हो चुका है कि यह सीजन इसी साल रिलीज़ होगा।