सर्दियों में रूम हीटर यूज करते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां 

सर्दी में रूम हीटर आराम देते है, लेकिन गलत इस्तेमाल से हर साल सैकड़ों घर जल जाते हैं।

कम से कम 1 मीटर (3 फीट) दूरी पर कोई पर्दा, बिस्तर, सोफा, कालीन या कागज न हो। दीवार से भी 1 फीट दूर रखें।

हीटर को खाली जगह में रखें

सीधे दीवार के मेन सॉकेट में प्लग लगाएं। एक्सटेंशन से तार गर्म होकर आग पकड़ सकती है।

कभी एक्सटेंशन या रील से न चलाएं

हीटर के चारों तरफ 3 फीट का ‘नो गो एरिया’ बनाएं। बच्चे या कुत्ता-बिल्ली छू न पाएं।

बच्चों को पेट्स से दूर रखें

रात को सोने से पहले हीटर ऑफ कर दें। 90% आग की घटनाएं रात में हीटर चालू रहने से होती हैं।

सोते समय हमेशा बंद करें

मोजे, अंडरवीयर, तौलिया या कोई कपड़ा कभी हीटर पर न रखें। 2 मिनट में आग लग सकती है।

हीटर पर कुछ न सुखाएं

हर कमरे में स्मोक डिटेक्टर लगाएं और हर महीने टेस्ट करें। ये जान बचा सकता है।

स्मोक अलार्म जरूर लगाएं